{"_id":"5fa93b9d8ebc3e9bac5f0220","slug":"five-lakh-rupee-accidental-insurance-to-himachal-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना होने पर अब कर्मियों को मिलेगा पांच लाख का बीमा, सरकार ने बढ़ाई राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना होने पर अब कर्मियों को मिलेगा पांच लाख का बीमा, सरकार ने बढ़ाई राहत राशि
Mon, 09 Nov 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में अब पीड़ित कर्मचारी या उसके परिजन को पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी। योजना का लाभ उठाने वाले कर्मियों का 80 रुपये की जगह अब दो सौ रुपये का अंशदान कटेगा। पहले इस योजना के तहत दो लाख रुपये की मदद मिलती थी। सरकार ने इसे बढ़ा कर पांच लाख रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सरकार से बीमा राशि बढ़ाने की मांग की थी। मोर्चा के राज्य प्रभारी एलडी चौहान व प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आभार प्रकट करते हुए सरकार का कर्मचारियों के प्रति एक सराहनीय कदम है। कहा कि पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा प्रदेश सरकार के साथ तालमेल रखकर अन्य मुद्दों पर भी सरकार से आग्रह करता रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही डीसीआरजी की अधिसूचना भी जारी करेगी। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि संयुक्त मोर्चा सरकार के साथ है और सरकार से आग्रह करता है कि कर्मचारियों की पेंशन बहाली के लिए प्रदेश में जल्द कमेटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन
एक्स पैरा मिल्ट्री संगठन मुख्य प्रवक्ता मनवीर कटोच, राज्य अध्यक्ष वीके शर्मा, उपाध्यक्ष रूप लाल लखनपाल, मुख्य पैटर्न एमएल ठाकुर, पैटर्न बीएस जंवाल, मजदूर यूनियन राज्य मंत्री सीता राम सैनी, अध्यापक संघ राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष छामछु सुब्बा, सेवाएं महासंघ अध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य ने भी बीमा राशि 5 लाख करने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में केंद्र की तर्ज पर डीसीआरजी की अधिसूचना भी जल्द लागू की जाए।