फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: five killed landslide hit house in sirmour himachal pradesh

Himachal Landslide: पहाड़ी से रसोई पर गिरा मलबा, दंपती के साथ तीन बेटियों और भांजी की मौत

Mon, 26 Sep 2022 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Sep 2022 08:41 PM IST
सार

 सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के रोनहाट के रास्त गांव के खिजवाड़ी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन के बाद आए मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
himachal weather update: five killed landslide hit house in sirmour himachal pradesh
मलबे को हटाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के रोनहाट के रास्त गांव के खिजवाड़ी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन के बाद आए मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात का है। सभी खेतों की रखवाली के लिए बनाए अस्थायी घर (दोघरी) में सो रहे थे। बारिश से कमरे की छत टपकने लगी तो दंपती अपनी तीन बेटियों और भांजी के साथ रसोई में सोने चले गए। मलबा रसोई पर गिरने से यह हादसा हुआ।
महिला ममता (27), उसकी दो बेटियों इशिता (8), ऐरंग  (2) और महिला के पति प्रदीप (30) की भांजी आकांशिका (7) पुत्री तुलसीराम निवासी हलाहां, शिलाई की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी बेटी अलीशा (6) ने मलबे से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि महिला के पति प्रदीप की भी आईजीएमसी शिमला ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन


दंपती का एक बेटा दादा-दादी के साथ मुख्य घर में सो रहा था, जिससे उन तीनों की जान बच गई। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।  रात को हुए हादसे की भनक सुबह तक किसी को नहीं लगी। सुबह जब एक स्थानीय व्यक्ति वहां से गुजर रहा था तो उसे चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, लेकिन रास्ते बंद होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचना प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए भी मुश्किल हो गया। एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और तीन बेटियों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
हादसे में जान गंवाने वाली मां और उसकी तीन बेटियों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरा गांव इस हादसे से सदमे में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed