फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five HAS officers transferred in Himachal

Shimla: पांच HAS अधिकारियों के तबादले, सीएम के अतिरिक्त सचिव होंगे डॉ. गज्जू, विशाल शर्मा को SDM हरोली लगाया

Sun, 29 Sep 2024 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Sep 2024 10:27 PM IST
सार

धर्मशाला में नियुक्त एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव की नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति का इंतजार कर रहे विशाल शर्मा को एसडीएम हरोली लगाया गया है।

विज्ञापन
Five HAS officers transferred in Himachal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि दो अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द किए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक पद पर मनोज कुमार का तबादला किया गया है। वह महिला विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। धर्मशाला में नियुक्त एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव की नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति का इंतजार कर रहे विशाल शर्मा को एसडीएम हरोली लगाया गया है।
विज्ञापन


संजय कुमार को राज्य चयन आयोग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। कृष्ण कुमार शर्मा को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है। दो एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। यह अधिकारी एसडीएम बाली चौकी के पद पर नियुक्त की गई आर्शियां शर्मा और एसडीएम राजगढ़ नियुक्त किए गए कुलवंत सिंह पोतान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed