फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five cricketers from Shimla will play in the National Under-19 Women's Cricket Competition

Women Cricket Championship: अंडर-19 महिला प्रतियोगिता में खेलेंगी शिमला की पांच क्रिकेटर

Tue, 27 Sep 2022 12:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Sep 2022 12:56 PM IST
सार

 1 से 18 अक्तूबर तक चेन्नई में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शिमला की पांच क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
Five cricketers from Shimla will play in the National Under-19 Women's Cricket Competition
देवांशी, मनीषा, कृतिका, अनाहिता व खुशी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंडर-19 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शिमला की पांच क्रिकेटरों का चयन हुआ है। हाल ही में 30 अगस्त से लेकर 10 सितंबर ऊना में आयोजित चैलेंजर ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करने पर जिले की  पांच बेटियों का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 1 से 18 अक्तूबर तक चेन्नई में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।  हिमाचल की टीम की ओर से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिमला की खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र की  अनाहिता दिग्विजय सिंह हैं। अनाहिता दिग्विजय ताराहाल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। उसका चयन धर्मशाला अकादमी के लिए भी हुआ था। जिले की दूसरी खिलाड़ी कृतिका कंवर भी इस बार पहला नेशनल टूर्नामेंट खेलेंगी। वहीं शिमला की देवांशी वर्मा का चयन भी नेशनल टूर्नामेंट के लिए गया है।

विज्ञापन


बीते साल भी उनका चयन टीम के लिए हुआ था और बाद में वह इंटर जोनल मैच में भी खेलीं। देवांशी बाद में सीनियर टीम के लिए भी चयनित हुई थीं। इस साल वे दूसरी बार हिमाचल की अंडर 19 टीम के लिए चयनित हुईं है। शिमला जिला की खुशी चौहान का भी  अंडर-19 हिमाचल टीम के लिए हुआ है। वहीं जिला शिमला के चौपाल की बेटी मनीषा रावत दूसरी बार नेशनल टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। एचपीसीए के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिला शिमला की इन पांचों खिलाड़ियों का ऊना में हुई चैलेंजर ट्राफी में शानदार प्रदर्शन रहा। उनके प्रदर्शन के बाद राज्य टीम के लिए हुए 20 खिलाड़ियों के ऊना के हुए कैंप के बाद 15 सदस्यीय टीम चुनी गई थी।इनमें इन पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 
विज्ञापन


ये है महिलाओं की अंडर-19  टीम 
 प्रदेश की महिला अंडर-19 टीम में कशिका ठाकुर (चंबा), वंशिका ठाकुर (कांगड़ा), अंशिका ठाकुर (कुल्लू ), हर्षिता राजपूत(मंडी), रितिका कपूर (मंडी), साक्षी ठाकुर (मंडी)अनाहिता सिंह (शिमला),देवांशी वर्मा (शिमला), खुशी चौहान (शिमला),मनीषा रावत ( शिमला),कृतिका  कंवर(शिमला ),इमानी रानी(सोलन), अशिता शांडिल (ऊना), वैभवी अग्निहोत्री (ऊना), तविशबाला (चंबा )। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed