फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five accused of Chitta will have to stay in jail

Shimla News: चिट्टे के पांच आरोपियों को जेल में ही रहना होगा

Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five accused of Chitta
will have to stay in jail
जिला अदालत से सभी की जमानत खारिज
विज्ञापन

शाह गिरोह से चिट्टे के खरीद फरोख्त के हैं आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश प्रवीण गर्ग की अदालत ने आरोपी प्रज्ज्वल जस्टा, अभिनव कंवर, संजय वर्मा, शुभम शांडिल और अमन शोभाता को जमानत पर रिहा करने से इनकार किया है। 14 अगस्त 2024 को एनडीपीएस का यह मामला सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त पर थी। दोपहर 12 बजे के करीब सूचना मिलने पर एक निजी होटल में दबिश दी गई जहां पर आरोपी आरोपी सूरज और रोहित पांडे निवासी बालगुदर, थाना लखीसराय, बिहार एवं वर्तमान पता साकेत गली, नेब सराय, दक्षिण दिल्ली के कब्जे से 6.380 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि चिट्टा तस्करी का मास्टर माइंड संदीप शाह है। कई सालों से वह ड्रग पैडलर्स के जरिये शिमला में चिट्टा तस्करी का रैकेट चल रहा है। जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप शाह को पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाते हैं। इस दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और बैंक खाते की जांच में पता चला कि आरोपी कई बार संदीप शाह और नीरज कश्यप के खातों में अलग-अलग रकम ट्रांसफर की थी। इसके बाद 26 जनवरी 2025 को संदीप शाह से चिट्टा की खरीद-फरोख्त में प्रज्ज्वल जस्टा, अभिनव कंवर, संजय वर्मा, शुभम शांडिल और अमन शोभाता को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सह-आरोपी जितेंद्र वर्मा, जुगल किशोर और आस्तिक सहित 11 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में कैथू जेल में बंद है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article