फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fit india movement sports activities in villages of himachal by panchayats representatives

पंचायतों के 19 हजार वार्ड सदस्य संभालेंगे ग्रामीण खेलों की कमान

Wed, 09 Oct 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
fit india movement sports activities in villages of himachal by panchayats representatives
फिट इंडिया - फोटो : अमर उजाला

पंचायतों के हजारों वार्ड मेंबरों को ग्रामीण खेल की कमान सौंपी गई है। प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान बनाए जाएंगे ताकि फिट इंडिया का अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा सके।  वार्ड सदस्यों को ग्रामीण खेल और फिटनेस समन्वयक बनाया गया है। गांवों में खेल गतिविधियों और ग्रामीण युवाओं की शारीरिक फिटनेस और खेल गतिविधियां का विस्तार होगा। समय-समय पर ग्रामीण महादौड़ के  आयोजन में समन्वयकों की अहम भूमिका रहेगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के सचिव राहुल भटनागर ने इस संबंध में एक पत्र  प्रदेश के प्रधान सचिव सहित देश के अन्य राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को भी जारी कर दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में प्रदेश सरकार ने क्या कदम अभी तक उठाए हैं? इसके बारे में केंद्र सरकार को अवगत कराने को कहा है। प्रदेश में कुल 3224 पंचायतें हैं। इन पंचायतों में करीब 19 हजार वार्ड मेंबर हैं। इनको ग्रामीण स्पोर्ट्स एंड फिटनेस समन्वयक बनाया गया है।

विज्ञापन

पंचायतों में ग्रामीण स्पोर्ट्स एंड फिटनेस समन्वयकों को विभिन्न आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों को फिटनेस के महत्व के बारे में समय-समय पर जानकारी देनी होगी। समन्वयकों को सभी ग्राम सभा में  फिट इंडिया अभियान की आइटम एजेंडे में लानी होगी।

ग्राम सभा में शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारी अपनी प्रस्तुति देने जाएंगे। ग्राम पंचायत विकास प्लान में फिट इंडिया अभियान की गतिविधियों को शामिल करना होगा। फिट इंडिया अभियान की फोटो पंचायत घर, स्कूल और अन्य सामुदायिक भवनों में लगाने अनिवार्य हैं।

पंचायतों में साल में दो गतिविधियां ग्रामीण महादौड़ कराना अनिवार्य है। यह दौड़ 5 किलोमीटर की रहेंगे और इसके लिए ग्रामीण स्पोर्ट्स एंड फिटनेस समन्वयक को को-आर्डिनेट करना होगा। पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने के लिए खेल विभाग और राजस्व विभाग से तालमेल बैठाना होगा।

ग्रामीण स्पोर्ट्स एंड फिटनेस समन्वयक के पंचायती राज विभाग में मोबाइल नंबर पंजीकृत करने अनिवार्य हैं। ये मोबाइल मंबर जिला खेल अधिकारी के पास भी उपलब्ध रहेंगे ताकि इनसे सीधे संपर्क किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed