फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी 102 साल की उम्र में करेंगे मतदान

Mon, 11 Mar 2019 05:15 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 11 Mar 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
First voter Shyam Saran Negi will vote at age of 102 in lok sabha election 2019

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी 102 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव-2019 में मतदान करेंगे। नेगी ने आजादी के बाद वर्ष 1952 में पहली बार आम चुनाव से पूर्व 23 अक्तूबर 1951 को जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में वोट डाला था। 


 

First voter Shyam Saran Negi will vote at age of 102 in lok sabha election 2019
श्याम सरन नेगी - फोटो : अमर उजाला

दिलचस्प है कि भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर में देश के चुनावों से पूर्व विशेष मतदान कराया गया था। ऐसे में आम चुनाव के लिए उस समय श्याम सरन नेगी ने देश का पहला वोट डालकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया था।



 
First voter Shyam Saran Negi will vote at age of 102 in lok sabha election 2019
श्याम सरन नेगी - फोटो : अमर उजाला

प्रथम मतदाता नेगी इस बार भी कल्पा के बूथ नंबर 51 में पहुंचकर 19 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। आगामी जुलाई 2019 को 102 वर्ष के होने जा रहे कल्पा निवासी श्याम सरन नेगी ने युवाओं से जांच परख कर मतदान करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
First voter Shyam Saran Negi will vote at age of 102 in lok sabha election 2019
श्याम सरन नेगी - फोटो : अमर उजाला

श्याम सरन नेगी एक सदी की दहलीज पार कर चुके है, लेकिन इस अवस्था में उनकी दाईं आंख ने काम करना छोड़ दिया है। जबकि बाईं आंख भी 50 प्रतिशत तक कमजोर हो गई है। 


 
विज्ञापन
First voter Shyam Saran Negi will vote at age of 102 in lok sabha election 2019
श्याम सरन नेगी - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद भी वह स्वयं चलने फिरने में समर्थ है। 13 जून 2010 को मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन बी चावला ने दिल्ली से कल्पा पहुंचकर श्याम सरन नेगी से भेंट की थी और उन्हें पुष्प भेंट कर देश के पहले मतदाता होने पर बधाई दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed