फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First successful transplantation of both jaws in Dental College

Shimla News: डेंटल कॉलेज में पहली दोनों जबड़ों का सफल प्रत्यारोपण

Thu, 04 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
First successful transplantation of both jaws in Dental College
दस घंटे लगातार चला मरीज का ऑपरेशन
विज्ञापन

मरीज की सेहत में सुधार, कल हो जाएगी छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिमला में एक मरीज के दोनों जबड़ों का सफल प्रत्यारोपण किया है। डेंटल कॉलेज का दावा है कि हिमाचल में इस तरह का प्रत्यारोपण पहली बार हुआ है।

अब तक केवल एक-एक जबड़े का ही प्रत्यारोपण किया जाता था। लेकिन इस उपलब्धि के बाद आने वाले समय में इस तरह से और भी प्रत्यारोपण की संभावना डेंटल कॉलेज में बढ़ गई है। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में लखनऊ का रहने वाला 22 वर्षीय मरीज मुंह न खुलने की समस्या से जूझ रहा था। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज खाना खाने में असमर्थ था। सही तरीके से बोल भी नहीं पाता था। अस्पताल में मरीज का पहले भी उपचार हुआ है था। जून माह में मरीज की समस्या बढ़ी तो वह उपचार के लिए आया। डेंटल कॉलेज के ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉ. रंगीला राम ने मरीज का उपचार शुरू किया। मरीज का थ्री डी सीटी स्कैन करवाया गया। इसके बाद लैब में जबड़े तैयार करवाए तथा प्रत्यारोपण किया गया।
विज्ञापन



ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ. रंगीला राम ने बताया कि मरीज के जबड़ों के प्रत्यारोपण को लेकर ऑपरेशन थियेटर में सुबह 10 बजे सर्जरी शुरू हुई और रात आठ बजे पूरी हुई। यह काफी कठिन कार्य है। प्रत्यारोपण के बाद मरीज स्वस्थ है। अब वह तीन सेंटीमीटर तक मुंह खोल पा रहा है। सामान्य लोगों की तरह खाना खा सकता है और बोल सकता है। मरीज को छह जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑपरेशन में यह टीम रही शामिल
डेंटल कॉलेज में दस घंटे तक चले ऑपरेशन को प्रो. डाॅ. रंगीला राम ने नेतृत्व किया। इनके साथ डॉ. मोनिका परमार, डॉ. नरोत्तम घेज्टा, एनेस्थीसिया डॉ. विवेक कौशल, डॉ. सारांश गुलेरिया, डॉ. विशाखा शर्मा, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट कृतिका, स्टाफ नर्स रिम्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मी लायक राम ने सहयोग किया। प्रो. डाॅ. रंगीला राम ने बताया कि प्रत्यारोपण में विभाग के अध्यक्ष डॉ. योगेश भारद्वाज ने मार्ग दर्शन किया।



70 हजार रुपये आया खर्चा
शिमला। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय इस युवक के लखनऊ में भी दो ऑपरेशन हुए हैं लेकिन वह फेल हो गए। बीते वर्ष जुलाई माह में यह युवक उपचार के लिए डेंटल कॉलेज आया यहां पर इसका उपचार किया गया। इसके बाद मुंह खोला गया। लेकिन जब दोबारा समस्या बढ़ी तो चिकित्सकों ने प्रत्यारोपण कर समस्या से निजात दिला दी। सर्जरी में मरीज का करीब 70 हजार रुपये खर्चा आया है। यह प्रत्यारोपण निजी अस्पताल में होता तो खर्चा 7 से 10 लाख रुपये आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article