फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First Snowfall of the Season in Himachal.

हिमाचल में मौसम की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में शीतलहर

Thu, 24 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/केलांग Updated Thu, 24 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
First Snowfall of the Season in Himachal.

हिमाचल में बुधवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। लाहौल की ऊंची चोटियों पर बुधवार सुबह ताजा बर्फबारी होने से पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। बुधवार सुबह घाटी की घेपन पीक, सेवन सिस्टर पीक, ककटी, नैनगहार समेत ऊंची अन्य चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


बर्फबारी के चलते घाटी में पारा सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। प्रदेश में 26 नवंबर को दोबारा मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय केलांग में शाम को पारा शून्य तक गिर जाने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जल्द बंद करना पड़ रहा है। पारा लुढ़कने से घाटी के कई हिस्सों में पानी जमना शुरू हो गया है। खराब मौसम के बीच अब रोहतांग दर्रा होकर वाहनों का सफर जोखिम भरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

First Snowfall of the Season in Himachal.

प्रशासन ने वाहन चालकों को इस दौरान एहतियात बरतने को कहा है। बुधवार को घाटी में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि लाहौल की चोटियों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

रोहतांग दर्रा होकर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि मौसम के रुख को देखकर ही सफर करें। बुधवार को ऊना में सबसे अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

शिमला में 20.2, धर्मशाला में 19.7 सुंदरनगर में 17.6, भुंतर में 17.5, नाहन में 23.2, सोलन में 24.2, कल्पा मे 14.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed