फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   First snowfall of season in Shimla district,150 roads including two NHs closed

हिमाचल के पहाड़ बर्फ से लकदक, शिमला में सीजन का पहला हिमपात, दो हाईवे समेत 150 सड़कें बंद

Wed, 27 Nov 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
First snowfall of season in Shimla district,150 roads including two NHs closed
- फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच बुधवार को हिमाचल के पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए। शिमला जिले में सीजन की पहला हिमपात हुआ। जुब्बल, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फ की चादर बिछ गई। जुब्बल, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फ की चादर बिछ गई। राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में भी फाहे गिरे हैं। बर्फबारी के चलते बुधवार को प्रदेश में दो नेशनल हाईवे सहित छोटी-बड़ी 150 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। किन्नौर, लाहौल और चंबा में सौ से ज्यादा बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं।

विज्ञापन


किन्नौर जिले में भी नवंबर के अंत में अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। छितकुल में दो और रिकांगपिओ में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में 45, कल्पा में 32, खदराला में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। औट-बंजार-सैंज हाईवे पर एचआरटीसी की दो बसें फंस गई हैं। भुंतर और शिमला हवाई अड्डे से बुधवार को उड़ानें भी नहीं हो सकीं। किन्नौर जिलों में बर्फबारी के चलते प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे, आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

First snowfall of season in Shimla district,150 roads including two NHs closed

गुरुवार को शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे। शिमला में दोपहर तक बूंदाबांदी के बीच दिन भर बर्फीली हवाएं चलीं। प्रदेश का अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री कम हो गया। कई इलाकों में पानी के पाइप जम गए।

गुरुवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार से हिमाचल में मौसम साफ होने के आसार जताए गए हैं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा की ओर वाहनों की आवाजाही बुधवार दिन भर बंद रही।

जिले के करीब 20 रूटों में निगम की बसें फंसी हुई हैं। आनी के जलोड़ी जोत पर करीब दस इंच ताजा बर्फबारी से एनएच 305 और एनएच-5 पूह-काजा की ओर बंद है।

विज्ञापन

मनाली के पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक, रोहतांग दर्रा बंद

First snowfall of season in Shimla district,150 roads including two NHs closed

शिमला जिला के रोहड़ू रोड पर खड़ापत्थर में दो इंच और डोडरा क्वार रोड पर चांशल घाटी में एक फीट तक बर्फबारी हुई है। चंबा जिला के कबायली क्षेत्र पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई।

मनाली के पर्यटन स्थल भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। गुलाबा, कोठी के साथ सोलंगनाला तथा फातरू में भी ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा फिर से यातायात के लिए बंद हो गया है। दर्रा के बंद होने से कुल्लू डिपो की दो बसें बाह्य सराज में फंस गई है। प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को अलर्ट किया है। 

विज्ञापन

जानिए विभिन्न शहरों का तापमान

First snowfall of season in Shimla district,150 roads including two NHs closed
क्षेत्र                            न्यूनतम तापमान 
केलांग                        - 6.0
कल्पा                         - 1.6
कुफरी                            0.3
मनाली                            3.8
डलहौजी                         4.5
शिमला                            4.7
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed