{"_id":"6112a5938ebc3e62c00ae849","slug":"first-shaved-the-head-and-now-baba-ramkeval-left-clothes-in-chamba-hp-read-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: पहले सिर मुंडवाया और अब बाबा रामकेवल ने त्यागे वस्त्र, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पहले सिर मुंडवाया और अब बाबा रामकेवल ने त्यागे वस्त्र, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 10 Aug 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:43 PM IST
सार
परिवर्तन सोसायटी के निदेशक उत्तम चंद और सदस्य राजू बैंसला फरीदाबादी ने कहा कि आरटीआई से प्रमाण मिलने पर भी प्रशासन की ओर से दोषी प्रधानों पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर यह धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बाबा रामकेवल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में विकास कार्यों में धांधली करने वाले पंचायत प्रधानों पर कार्रवाई न करने से नाराज परिवर्तन सोसायटी के सदस्यों का उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना 10वें दिन भी जारी रहा। बीते दिनों सोसायटी के सदस्यों की ओर से सिर मुंडवाने के बाद अब उनके समर्थन में फरीदाबाद से आए बाबा रामकेवल ने वस्त्र त्याग दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं हो जाता, किसी भी प्रकार का सिला हुआ वस्त्र धारण नहीं करेंगे। सर्दी-गर्मी, बरसात में अर्धनग्न अवस्था में ही धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
कहा कि कोरोना काल में हम नियमों का पालन करने के लिए वचनबद्ध हैं, अन्यथा पूरे शहर में पूरे दलबल के साथ प्रशासन की नाकामी का वर्णन करने में पीछे नहीं रहते। परिवर्तन सोसायटी के निदेशक उत्तम चंद और सदस्य राजू बैंसला फरीदाबादी ने कहा कि आरटीआई से प्रमाण मिलने पर भी प्रशासन की ओर से दोषी प्रधानों पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर यह धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। हस्ताक्षर अभियान तेजी से चल रहा है। जल्द ही हस्ताक्षर की प्रतियां और बैनर उपायुक्त चंबा के सुपुर्द किए जाएंगे।
विज्ञापन