{"_id":"68a9c7cb21383be4c1037375","slug":"first-he-drank-a-lot-of-alcohol-then-raped-and-murdered-an-elderly-woman-revealed-in-police-investigation-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पहले जमकर पी शराब, फिर दुष्कर्म के बाद कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पहले जमकर पी शराब, फिर दुष्कर्म के बाद कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में खुलासा
Sat, 23 Aug 2025 07:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:23 PM IST
सार
चंबा जिले के कुठेड़ स्कूल परिसर में 63 वर्षीय महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचज प्रदेश के चंबा जिले के कुठेड़ स्कूल परिसर में 63 वर्षीय महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम कांगड़ा गई है। शनिवार को गिरफ्तार युवक को डलहौजी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों आरोपी स्थानीय निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में हत्या के आरोपी नरेश उर्फ राकेश (40) निवासी कुठेड़ ने बताया कि उसने और नवनीत उर्फ भबरा ने गांव के एक मंदिर में भंडारे के बर्तन धोकर घर लौटते वक्त शराब पी। घर के आंगन में बुजुर्ग महिला को देख नवनीत ने उसे उठाकर ले जाने की बात कही। इसके बाद बुजुर्ग महिला को उठाकर वह स्कूल परिसर में ले गए। जहां पर नवनीत ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे गला दबाकर मार डाला। साथ ही उसके साथ दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। फिर वे वहां से भाग गए।
विज्ञापन
नवनीत वहां से अपने रिश्तेदार के पास कांगड़ा चला गया। पुलिस की छानबीन के बाद नरेश कुमार ने पंचायत प्रतिनिधि के समक्ष अपना जुर्म कबूलते हुए नवनीत को ही इस जुर्म का कसूरवार बताया। महिला की निर्मम हत्या करने के पीछे रहे मुख्य कारणों की वजह का पता चलाना चुनौती है। बताया जा रहा है कि मृतका के बेटे के साथ रक्षाबंधन के दिन दोनों आरोपियों समेत दो अन्य लोगों ने मारपीट भी की थी। मारपीट के दौरान एक आरोपी उसे जान से मारने की धमकी तक दे रहा था।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे की धरपकड़ के लिए टीम कांगड़ा रवाना की गई है। -योगराज चंदेल, डीएसपी चुवाड़ी