फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   First cervical cancer patient successfully treated with brachytherapy procedure at AIIMS bilaspur

AIIMS Bilaspur: एम्स में ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया से पहली बार सर्वाइकल कैंसर पीड़िता का किया सफल उपचार

Wed, 19 Feb 2025 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

धर्मशाला निवासी 71 वर्षीय महिला को जांच के बाद पहले एक्सटर्नल बीम रेडियोथेरेपी दी गई। इस प्रक्रिया को इस माह के पहले सप्ताह में पूरा किया। 

विज्ञापन
First cervical cancer patient successfully treated with brachytherapy procedure at AIIMS bilaspur
एम्स में ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया से पहली बार सर्वाइकल कैंसर पीड़िता का किया सफल उपचार - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने पहली बार ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। संस्थान में सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित महिला का सफल उपचार किया गया। धर्मशाला निवासी 71 वर्षीय महिला को जांच के बाद पहले एक्सटर्नल बीम रेडियोथेरेपी दी गई। इस प्रक्रिया को इस माह के पहले सप्ताह में पूरा किया। इसके बाद उनकी स्थिति जांच कर ब्रैकीथेरेपी की प्रक्रिया पूरी की गई। ब्रैकीथेरेपी एक विशेष प्रकार की रेडिएशन थेरेपी है। इसमें रेडियोधर्मी स्रोत को सीधे ट्यूमर के अंदर या उसके पास रखा जाता है। इससे रेडिएशन केवल कैंसरग्रस्त ऊतकों पर केंद्रित होता है। स्वस्थ ऊतकों को कम नुकसान होता है। यह तकनीक सर्वाइकल कैंसर के अलावा सिर और गर्दन, स्तन, अन्नप्रणाली, प्रोस्टेट और सॉफ्ट टिशू सार्कोमा के इलाज में भी प्रभावी है।

विज्ञापन


एम्स में इस प्रक्रिया को रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की टीम ने पूरा दिया। इस टीम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका ठाकुर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निकेता ठाकुर और सीनियर रेजिडेंट डॉ. हार्दिक शर्मा शामिल रहे। एनेस्थीसिया विभाग की एडिशनल प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी ने भी इसमें पूरा योगदान दिया। इस प्रक्रिया के बाद मरीज को हाई डोज रेट फ्लेक्स्ट्रॉन मशीन और इरिडियम 192 आइसोटोप के माध्यम से लक्षित विकिरण दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि यह अत्याधुनिक तकनीक कैंसर के प्रभावी उपचार में सहायक साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed