फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Firing at bullion trader's house in Theog, police investigation begins

Shimla News: ठियोग में सराफा कारोबारी के घर पर फायरिंग, पुलिस की जांच शुरू

Mon, 18 Mar 2024 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 06:56 PM IST
सार

ठियोग के कारोबारियों ने वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने की मांग की है। सराफा कारोबारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Firing at bullion trader's house in Theog, police investigation begins
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिमला जिले में नगर परिषद ठियोग के वार्ड पांच में सराफा कारोबारी के घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग के बाद लोग दहशत में हैं। वार्ड पांच कृष्णा गली में वारदात हुई। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से पहले सभी पहलुओं पर जांच करने को प्राथमिकता दे रही है। वारदात के बाद सराफा व्यापारी हरेंद्र कुमार के घर में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


ठियोग के कारोबारियों ने वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने की मांग की है। सराफा कारोबारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, पुलिस भी मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी ठियोग भीम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed