Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fireworks continued in the capital until 2 a.m.

Shimla News: राजधानी में रात दो बजे तक होती रही आतिशबाजी

Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fireworks continued in the capital until 2 a.m.
रात 10 बजे तक आतिशबाजी पर थी रोक
विज्ञापन

प्रशासन के आदेशों का कई लोगो ने नहीं किया पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में दिवाली की रात प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों का पालन नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से पटाखे जलाने के लिए निर्धारित समय सीमा रात 10 बजे समाप्त होने के बावजूद शहर में आतिशबाजी जारी रही।

कई इलाकों में लोग देर रात तक पटाखे जलाते रहे। कुछ स्थानों पर रात करीब दो बजे तक पटाखों की आवाज सुनाई देती रही। इससे स्पष्ट है कि निर्धारित समय के बाद आतिशबाजी रोकने के प्रशासनिक आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं हुआ।जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए दिवाली पर रात आठ से दस बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। इसके अलावा केवल हरित पटाखों के इस्तेमाल के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय से पहले और बाद में आतिशबाजी प्रतिबंधित थी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद शहर में देर रात तक पटाखे जलते रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक और जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों को सौंपी थी। पुलिस और प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित समय के बाद आतिशबाजी रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रात दो बजे तक पटाखे जलते रहने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ध्वनि और वायु प्रदूषण का असर
देर रात तक पटाखे जलने से ध्वनि प्रदूषण भी हुआ। तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में सूक्ष्म कण और हानिकारक गैसें छोड़ता है। ऐसे में निर्धारित समय के बाद भी आतिशबाजी जारी रहना प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को प्रभावित करता है। अब प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया जाना बाकी है कि आदेशों के उल्लंघन के मामलों में कितनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article