{"_id":"6aedd7506f3ce46a480b629f","slug":"firecracker-market-set-up-at-skating-rink-prices-up-by-up-to-20-percent-shimla-news-c-19-sml1002-816737-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्केटिंग रिंक में सजा पटाखा \nबाजार, 20 फीसदी तक महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्केटिंग रिंक में सजा पटाखा बाजार, 20 फीसदी तक महंगे
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर और पीकॉक पटाखे बने आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में दिवाली के मद्देनजर पटाखों का बाजार सज गया है। कारोबारियों ने शुक्रवार से रिंक परिसर में दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।
इस बार बाजार में पटाखों की कई नई किस्में आई हैं, लेकिन लोगों को इन्हें खरीदने के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार पटाखों के दामों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के अनुसार इस बार बाजार में कई आकर्षक किस्मों के पटाखे उपलब्ध हैं। इनमें हेलीकॉप्टर, मनी बैंक, पीकॉक और बटरफ्लाई जैसी नई वैरायटी शामिल हैं। इन नई किस्मों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पटाखा बाजार के पहले दिन करीब 20 से 25 दुकानें सज गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि बाजार का पहला दिन होने के बावजूद लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शाम के समय बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। कारोबारियों को आगामी तीन से चार दिनों में दिवाली के चलते अच्छा कारोबार होने की आस है।कारोबारी राधे श्याम वर्मा ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से पटाखों का कारोबार कर रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से पटाखों की मांग मिल रही है। महंगाई के कारण पटाखों के दामों में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के उपनगरों में भी पटाखों के बाजार सज गए हैं।