फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire in paper mill in Manpura, property worth 60 lakhs burnt

Solan News: मानपुरा में पेपर मिल में आग, 60 लाख की संपत्ति जली

Tue, 21 Mar 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

प्रदेश के सोलन जिले के मानपुरा की सिद्धि विनायक पेपर मिल आग लगने से पूरी तरह से जल गई है। आग से करीब 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Fire in paper mill in Manpura, property worth 60 lakhs burnt
मानपुरा पेपर मिल में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मानपुरा की सिद्धि विनायक पेपर मिल आग लगने से पूरी तरह से जल गई है। आग से करीब 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी कंपनी बंद थी। जब तक फायर ब्रिगेड को सूचना मिली, कंपनी में आग फैल गई थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कंपनी परिसर में रखे दो वाहन, पांच मशीने, एक कंप्रेशर और आधा दर्जन कागज की रीलों को बचा लिया।

विज्ञापन


सोमवार को बिजली न होने से कंपनी को 2:00 बजे ही बंद कर दिया था। कंपनी के सुरक्षा कर्मी ने शेड से धुआं उठते देखा तो उसने इसकी सूचना कंपनी के संचालक निशांत शर्मा को दी। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फॉयर ऑफिसर मस्त राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, दो गाड़ियों को बद्दी से बुलाया गया। एक दर्जन फायर कर्मियों ने कंपनी को चारों तरफ से घेर लिया। लेकिन, आग पूरी तरह से फैल गई थी। इससे कच्चा माल और तैयार माल समेत मशीनरी और शेड भी पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन


फायर ऑफिसर मस्तराम ने बताया कि जिस समय वह कंपनी में पहुंचे तो कंपनी बंद थी। उन्होंने शटर तोड़ कर आग पर पानी डाला। कंपनी परिसर में एक टेंपो और एक नया कैंटर खड़ा था। इनकी चाबियां कंपनी के अंदर थी। फायर ब्रिगेड ने इन वाहनों की तरफ से पानी डाला, जिससे इन्हें सुरक्षित बचा लिया। इसके अलावा गत्ते की छह रीलें भी बचा ली गईं। लेकिन, जो रीलें शेड के अंदर थीं, वह भी जल गईं। शेड में लगी मशीनें भी आग से नष्ट हो गईं। छह मशीनों और एक कंप्रेशर को सुरक्षित बचाया गया। मध्य रात्रि 1: 00 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। कंपनी के पास एनओसी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। कंपनी संचालक निशांत शर्मा का कहना था कि कंपनी के पास एनओसी तो थी लेकिन वह रिकाॅर्ड के साथ जल गई। अब इसकी आनलाइन चेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed