फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire chopal: 120 years old temple and 800 apple saplings burnt to ashes due to fire

चौपाल में अग्निकांड: आग से 120 साल पुराना मंदिर और सेब के 800 पौधे जलकर राख

Tue, 17 May 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 07:43 PM IST
सार

छिनोग गांव में 120 साल पुराना शिरगुल देवता का मंदिर और बगीचों में सेब के 800 पौधे राख हो गए हैं। एक किलो चांदी की मूर्ति सहित मंदिर में रखा अन्य सामान भी राख हो गया है। इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
Fire chopal: 120 years old temple and 800 apple saplings burnt to ashes due to fire
छिनोग120 साल पुराना मंदिर और सेब के पौधे जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा के तहत ग्राम पंचायत चइंजन के छिनोग में घासनी (घास काटने की जगह) में लगी आग हवा की वजह से गांव तक पहुंच गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। गांव में 120 साल पुराना शिरगुल देवता का मंदिर और बगीचों में सेब के 800 पौधे राख हो गए हैं। एक किलो चांदी की मूर्ति सहित मंदिर में रखा अन्य सामान भी राख हो गया है। इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।आग ने राम लाल के मकान को भी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पूरे गांव को राख होने से बचा लिया। पंचायत प्रधान हेतराम कैंथला ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते मंदिर राख हो गया। आग बुझाने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना में रामलाल कांटा, मोहर सिंह, लोकेंद्र, हरीश, सुखराम, केवल राम और सुरेंद्र आदि के सेब के 800 फलदार पौधे राख हो गए हैं। तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी कपिल ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। पीड़ितों को जल्द ही राहत राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed