फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in three-storey house, losses of one lakh to snooker hall in kullu

कुल्लू: तीन मंजिला भवन में भड़की आग, एक लाख का नुकसान

Thu, 03 Jun 2021 04:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 04:58 PM IST
सार

सुबह पौने आठ बजे ब्यासा मोड़ में स्थित तीन मंजिला भवन में बने एक स्नूकर में आग लगी। आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। लेकिन स्नूकर में ताला लगा होने के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
Fire broke out in three-storey house, losses of one lakh to snooker hall in kullu
कुल्लू में भवन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय कुल्लू के ब्यासा मोड़ में गुरुवार सुबह तीन मंजिला भवन में आग भड़क गई। आग भवन में बने एक स्नूकर हाल में लगी। इससे बाजार में लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन स्नूकर में ताला लगा होने से इसमें नाकाम रहे। आग से एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पौने आठ बजे ब्यासा मोड़ में स्थित तीन मंजिला भवन में बने एक स्नूकर में आग लगी। आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची लेकिन स्नूकर में ताला लगा होने के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। भवन में बनी अन्य दुकानों को बचाने के लिए दमकल कर्मियों को स्नूकर का दरवाजा तोड़ना पड़ा जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


घटना में गगन सोनी का स्नूकर आग की भेंट चढ़ा है। जिससे एक लाख की संपत्ति जलकर राख हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर 50 हजार की संपत्ति व साथ लगती आधा दर्जन दुकानों को बचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed