{"_id":"5ccdb7e1bdec22076c4ec2a5","slug":"fire-broke-out-in-three-shops-in-shahpur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में अचानक भड़की आग, 15 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों में अचानक भड़की आग, 15 लाख का नुकसान
Sat, 04 May 2019 09:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल मुख्यालय शाहपुर में तीन दुकानों में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। धर्मशाला अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर बाजार में डोहब रोड पर देर रात तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। इनमें चिकन कॉर्नर, लोहे के औजार बनाने और टेंट हाउस का काम करने वाले की दुकान थी। आग लगने से टेंट हाउस मालिक रक्षपाल निवासी क्यारी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद धर्मशाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने शाहपुर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आठ दुकानें एक साथ थी, जिसमें से तीन में आग लगी थी।
विज्ञापन
आग लगने से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर ने शनिवार को घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी।