{"_id":"663ba755aa89e1653b07f98e","slug":"fire-broke-out-in-the-forests-of-naldehra-and-bcs-in-shimla-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नालदेहरा और बीसीएस के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नालदेहरा और बीसीएस के जंगलों में लगी आग
Wed, 08 May 2024 09:55 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 08 May 2024 09:55 PM IST
सार
शिमला में नालदेहरा और बीसीएस के पास जंगलों में बुधवार को आग लग गई। नालदेहरा के ओडू गांव में सुबह 8 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
नालदेहरा और बीसीएस के जंगलों में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गर्मी बढ़ते ही शहर के आसपास के जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। शहर के साथ लगते नालदेहरा और राजधानी के बीसीएस के पास जंगलों में बुधवार को आग लग गई। नालदेहरा के ओडू गांव में सुबह 8 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का काम किया। आग से 15 हेक्टेयर क्षेत्र जल कर राख हो गया। आरओ मशोबरा अजीत शर्मा ने बताया की गर्मियों में चील के सूखे पत्तों के कारण आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। जंगलों में पड़ी कांच की बोतलें आवर्धक लेंस का काम करती हैं जिससे भी आग लग जाती है। बीसीएस में जेई दफ्तर के पास 11:30 बजे घासनी में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने 3 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन