फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in private bus in una himachal

यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक निकला धुआं, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 11 Jul 2019 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in private bus in una himachal
- फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगती गैस एजेंसी के समीप गुरुवार सुबह एक चलती बस में उस व्यक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी बस के अल्टीनेटर में खराबी आने से उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया। हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


बस से अचानक धुआं निकलने से यात्री सहम गए और अफरा-तफरी में कई यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर चलती बस से ही कूदना शुरू कर दिया। 
हालांकि, चालक ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा और किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

बस से धुआं निकलने की सूचना एक कार चालक ने दी, जिसकी ड्राइवर को भनक नहीं लगी थी। जब धुआं काफी उठने लगा तो बस चालक ने तुरंत बस रोककर यात्रियों को नीचे उतारा।
विज्ञापन


साथ के एक पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और टायर शोरूम के कर्मियों ने मिलकर अग्निशमन संयंत्रों की सहायता से आग धुएं पर काबू पाया। इस बस के आगे-पीछे करीब पंद्रह वाहन चल रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर अचानक धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर बस चालक को कार चालक समय रहते सूचित नहीं करता तो बस आग की भेंट चढ़ सकती थी, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।


वहीं, फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन समय रहते स्थानीय दुकानदारों की मदद से धुएं को काबू कर लिया गया था, जिससे बड़ा हादसे होने से टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed