{"_id":"620b3ff565800b7b3043a4f0","slug":"fire-broke-out-in-house-after-explosion-in-lpg-cylinder-in-mandi-himachal-four-scorched-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: रसोई गैस सिलिंडर से भड़की आग, छह बच्चों समेत 10 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: रसोई गैस सिलिंडर से भड़की आग, छह बच्चों समेत 10 लोग झुलसे
Tue, 15 Feb 2022 06:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:13 PM IST
सार
सैगला गांव में रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग में दो सगे भाइयों के परिवारों के 10 लोग झुलस गए हैं। घायलों में छह बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मकान में भड़की आग, चार झुलसे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के सैगला गांव में रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग में दो सगे भाइयों के परिवारों के 10 लोग झुलस गए हैं। रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले उत्तर प्रदेश के ये सभी लोग किराये के मकान में रहते हैं। घायलों में छह बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य सभी खतरे से बाहर हैं। सभी बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के हैं।
विज्ञापन
यह हादसा मंगलवार सुबह 9:00 बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह भी ये अपनी रेहड़ियों पर जाने के लिए तैयारियां कर रहे थे। इस दौरान घर पर रखे सिलिंडर से गैस का रिसाव हो गया और अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
घटना का पता लगने पर स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में बेड, कपड़े, रसोई का सामान, दरवाजे-खिड़कियों सहित सारा सामान जल गया है। करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।मंगवाई वार्ड के सैगला गांव में खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम के समीप भवानी सिंह के तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में यह आग लगी थी। घायलों में राकेश कुमार (35) और उनका छोटा भाई योगेश (30) पुत्र राय सिंह निवासी गांव केड़ी तहसील एवं जिला कासगंज उत्तर प्रदेश शामिल हैं। योगेश के चाचा गीता कुमार, बच्चों में राकेश, शिवम, देववती, शिवानी, राकेश व दुष्यंत आदि भी झुलस गए हैं। सभी घायल नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घटना गैस रिसाव के कारण हुई है, फिर भी इसकी जांच करवाई जा रही है। - शालिनी अग्निहोत्री, एसपी मंडी