फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire broke out in holi chamba, 13 rooms of two three-storey house burnt to ashes

Chamba News: दो भाइयों के तीन मंजिला मकानों में भड़की आग, 13 कमरे जलकर राख, देर शाम हुआ अग्निकांड

Thu, 19 Jan 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 10:43 PM IST
सार

चंबा जिले के होली पंचायत के झड़ौता गांव में भीषण अग्निकांड से तीन मंजिला दो मकानों के 13 कमरे सामान सहित जलकर राख हो गए। प्रभावितों की पहचान बलविंद्र कुमार और विनोद कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
fire broke out in holi chamba, 13 rooms of two three-storey house burnt to ashes
तीन मंजिला मकानों में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के होली पंचायत के झड़ौता गांव में भीषण अग्निकांड से तीन मंजिला दो मकानों के 13 कमरे सामान सहित जलकर राख हो गए। प्रभावितों की पहचान बलविंद्र कुमार और विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।  गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र होली के अधिकांश ग्रामीण सर्दियों में पड़ोसी जिला कांगड़ा की ओर कूच कर जाते हैं। उसके बाद गांवों में इक्का-दुक्का लोग ही रहते हैं। गुरुवार सायं 4:00 बजे के करीब झड़ौता गांव में स्थित तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते साथ लगता दूसरा मकान भी आग की चपेट में आ गया। मकान से उठने वाले धुएं को देख कर ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने खड़ामुख स्थित अग्निशमन केंद्र में भी इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

विज्ञापन


कुछ समय बाद गांव में अग्निशमन विभाग की गाड़ी तो पहुंच गई लेकिन आग बुझाने के लिए लाई गई पाइप छोटी पड़ने से घटनास्थल तक पानी नहीं पहुंच पाया। उसके बाद अग्निशमन विभाग के जवान भी ग्रामीणों के साथ मिल कर आग बुझाने के लिए लोगों के घरों से बाल्टियां और डिब्बों में पानी भर-भर कर आग पर उड़ेलते रहे। साथ ही ग्रामीणों ने मिट्टी और रेत डाल कर भी आग बुझाने के प्रयास किए। बताया जा रहा है कि प्रभावित बलविंदर कुमार और विनोद कुमार सर्दियों में कांगड़ा चले गए हैं जबकि, उनके पीछे उनके भाई किशोरी लाल, चतरो, धनु, बिल्लू, संजय और सुरेंद्र कुमार मकान में रहते हैं। इस भीषण अग्निकांड में तीन मंजिला दो मकानों के 13 कमरे जल गए हैं। इसमें महिला मंडल झड़ौता का सामान भी शामिल है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग को गांव के अन्य घरों तक फैलने से रोका। 
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि जिस समय भीषण अग्निकांड हुआ उस समय प्रभावित परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। अग्निकांड के कारण प्रभावित परिवारों को अनुमानित 30 लाख का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ठांठू राम ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। नायब तहसीलदार ने भीषण अग्निकांड से तीन मंजिला दो मकानों के 13 कमरे जल कर राख होने की पुष्टि की है। बताया कि अग्निकांड से दोनों प्रभावितों को 15-15 लाख का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed