{"_id":"5d2747ea8ebc3e6cdf2c84ab","slug":"fire-broke-out-in-car-parked-at-hatkoti-temple-parking-in-rohru","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटकोटी मंदिर की पार्किंग में खड़ी कार में अचानक भड़की आग, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटकोटी मंदिर की पार्किंग में खड़ी कार में अचानक भड़की आग, जलकर राख
Thu, 11 Jul 2019 08:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
हाटकोर्ट में कार जलकर राख हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के हाटकोटी मंदिर के बाहर पार्किंग में खड़ी एक कार में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते कार आग से जलकर राख हो गई। हालांकि आसपास खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
दमकल दस्ते के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्विफ्ट कार जल चुकी थी। जानकारी के समय घुमारवीं निवासी विकास शर्मा हाटकोटी मंदिर में माथा टेकने से पहले कार को पार्किंग में खड़ा कर गए।
विज्ञापन
कार खड़ी करने के चंद मिनट बाद उससे आग की लपटें उठने लगीं। आसपास लोगों ने पार्किंग में खडे़ अन्य वाहनों को हटाने के लिए लोगों को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना दर्ज की।
विज्ञापन
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने आग से कार जलने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।