{"_id":"67133730ebc16ad9d5058006","slug":"fire-broke-out-in-baddi-s-pharmaceutical-industry-worker-died-due-to-burn-injuries-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के दवा उद्योग में भड़की आग, कामगार की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के दवा उद्योग में भड़की आग, कामगार की झुलसने से मौत
Sat, 19 Oct 2024 10:07 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:07 AM IST
सार
सोलन जिले के बद्दी के थाना गांव में डेज हेल्थ एंड ब्यूटी कंपनी में आग लग गई। इसमें कामगार की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के थाना गांव में डेज हेल्थ एंड ब्यूटी कंपनी में आग लग गई। इसमें कामगार की झुलसने से मौत हो गई। कामगार अशीष कुमार (26) पुत्र महादेव यूपी के लखीमपुर जिले के अभयपुर गांव का रहने वाला था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अभिषेक व थाना प्रभारी देवराज पहुंच गए थे और शव को कब्जे में ले लिया गया। आग लगने के बाद फायर की गाड़ी शाम सात बजे पहुंची, तब तक कामगारों ने आग पर काबू पा लिया था। यह आग टेबलेट सेक्शन में लगी। यहां पर और भी कामगार काम कर रहे थे।
विज्ञापन
आग लगने पर सभी कामगारों को बाहर बुला लिया गया था लेकिन अशीष कुमार को सूचना का पता नहीं चल पाया जिससे वह आग की चपेट में आ गया और इसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक के मामा ने बताया कि वह भी इसी कंपनी में काम करता है। उसका भांजा अभी डेढ़ माह पहले ही इस कंपनी में तैनात हुआ था। फायर आफिसर हेमराज ने आग लगने क पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। यह हादसा सायं सात बजे के आसपास हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां रवाना हुई लेकिन एक गाड़ी बद्दी साई मार्ग पर जाम में फंसी रही। दूसरी गाड़ी कंपनी में तब पहुंची जब आग बुझ गई थी। आग लगने के कराणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, एसडीपीओ अभिषेक ने आग से झुलने से कामगार अशीष की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन