फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in baddi.

आग से दो दर्जन झुग्गियां जल कर राख

Sun, 03 May 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन) Updated Sun, 03 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in baddi.

बद्दी के लक्कड़ डिपो के पास आग लगने से दो दर्जन झुग्गियां जल कर राख हो गई। आग लगने का कारण एक झुग्गी में उठी चिंगारी माना जा रहा है। यहां पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झुग्गियों के ऊपर से गुजर रही तार पिघल कर लोगों के ऊपर गिर गई, लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आग से साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। झुग्गियों के बीच में करियाना की दुकान थी। दुकान से सामान निकालते हुए दुकानदार रामबीर पंडित व उसका भाई लाल राम झुलस गये जिन्हें स्थानीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


यह घटना दोपहर 2 बजे की है। प्रवासी कामगार जलधारा के झुग्गी में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान अचानक इस झुग्गी में आग लग गई। देखते ही साथ लगती झुग्गियों में आग फैल गई जिसमें करीब 20 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से रामवीर पंडित, अनाथा देवी, रामपाल, मदन लाल, अशुक कुमार, पृथ्वी राज, रामपाल, राजेश, यादराम, पंकज, बाबू राम, मयूकलाल, पूर्ण देव, ओंकार, अवधेश, सुखपाल, नंद किशोर, वेद पाल, दया राम, जलधारा की झुग्गियां जल कर राख हो गई।

आग को देखते हुए कुछ लोगों ने अपनी झुग्गियों से सामान निकाल लिया था, लेकिन अधिकांश लोगों का खाने पीने का सामान, बिस्तर, कपड़े व नकदी आग की भेंट चढ़ गई। फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि जलधारा के झुग्गी में आग लग गई।


वेदपाल, दया राम, नंद किशोर व अनाथा के नकदी भी जल कर राख हो गई। जबकि दुकानदार रामबीर पंडित की दुकान में रखा ढाई लाख रुपये का सामान जल राख हो गया है। उन्होंने बताया कि पांच छोटे सिलेंडर को आग से निकाला गया है जबकि एक सिलेंडर फट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed