{"_id":"64f356fd9e5e86e9e700585c","slug":"fire-broke-out-in-a-vehicle-loaded-with-cylinders-three-trucks-burnt-to-ashes-in-mandi-hp-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर नौ मील में धू-धू जले तीन ट्रक, एक चालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर नौ मील में धू-धू जले तीन ट्रक, एक चालक झुलसा
Sat, 02 Sep 2023 10:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:42 PM IST
सार
नौ मील में तीन ट्रक धू-धू कर जल गए। हादसे में एक ट्रक चालक झुलस गया, जिसे जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया। आग खाली गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक (एचपी 58ए-9733) में लगी।
विज्ञापन
पंडोह में ट्रक जलकर राख।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर शनिवार को नौ मील में तीन ट्रक धू-धू कर जल गए। हादसे में एक ट्रक चालक झुलस गया, जिसे जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया। आग खाली गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक (एचपी 58ए-9733) में लगी। इससे पहले प्रेशर की आवाज आई और जोर का धमाका हुआ। यह ट्रक कुल्लू जाने के लिए नौ मील के पास खड़ा था। इस ट्रक की चपेट में साथ में खड़े सीमेंट से लदे दो और ट्रक (एचपी 66-ए-4238 और एचपी 68 ए-5721) आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर में तीनों ट्रक जल गए। इस घटना में सिलिंडरों से भरे ट्रक का चालक झुलस, जिसे मंडी जोनल अस्पताल भेज दिया है। दो अन्य गाड़ियों के चालक घटना के दौरान बाहर सड़क पर थे। गनीमत रही कि अन्य गाड़ियों को फायर ब्रिगेड की मदद से समय रहते बचा लिया नहीं तो और कई वाहन जल जाते। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन