{"_id":"6699f6ddb5a71d526508cc77","slug":"fire-broke-out-in-a-slate-covered-house-in-bhuntar-property-worth-rs-30-thousand-reduced-to-ashes-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: भुंतर में स्लेट पोश मकान में भड़की आग, 30 हजार की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भुंतर में स्लेट पोश मकान में भड़की आग, 30 हजार की संपत्ति राख
Fri, 19 Jul 2024 10:47 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:47 AM IST
सार
जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में हुए अग्निकांड में एक स्लेट पोश मकान जल गया। शुक्रवार सुबह करीब 5:26 बजे मकान में आग लगी।
विज्ञापन
स्लेट पोश मकान में भड़की आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में हुए अग्निकांड में एक स्लेट पोश मकान जल गया। शुक्रवार सुबह करीब 5:26 बजे मकान में आग लगी। दो परिवारों के इस संयुक्त मकान में आग लगने से 30,000 रुपये की संपत्ति राख हो गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग कुल्लू को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सब फायर अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि भुंतर में दो परिवारों के संयुक्त मकान में आग लगी है। इसमें 30,000 का नुकसान हुआ है और 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। कहा कि आग लगने के कारणों के पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन