फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in a moving HRTC bus in Dakold, Rampur, panic spread among passengers

Himachal: परिवहन निगम की चलती बस में भड़की आग, सवारियों ने भाग कर बचाई जान, वीडियो वायरल

Wed, 12 Mar 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Mar 2025 05:47 PM IST
सार

 हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस में अचानक आग लग गई।  इससे यात्रियों में दहशत मच गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in a moving HRTC bus in Dakold, Rampur, panic spread among passengers
एचआरटीसी बस जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के ग्रामीण रूटों पर खटारा बसों को भेजने का मुद्दा हर बार गूंजता रहा है। पहले भी कई बार आधे रास्ते में बसों के खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार यात्रियों की जान संकट में आ गई। बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि वक्त रहते बस में बैठी सवारियों ने मुस्तैदी बरती और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में बस को कबाड़ में बदल दिया।

विज्ञापन




 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह उपमंडल के लालसा से रामपुर की ओर परिवहन निगम की बस एचपी 06ए 6202 आ रही थी। सुबह 11:30 बजे जब बस अपर डकोलढ़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पहुंची, तो बस के इंजन में अचानक आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में बैठी सवारियों को बाहर निकलने को कहा। घटना के वक्त बस में कुल 38 सवारियां बैठी थीं, जो आनन-फानन में बस से बाहर की ओर भागीं। बस के इंजन से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को कबाड़ में तबदील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग रामपुर को सूचित किया गया, लेकिन जब तक अग्निशमन विभाग का दल मौके पर पहुंचता आग ने पूरी बस को जला डाला था। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। मौके पर परिवहन निगम, पुलिस और स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। आग किन कारणों से लगी थी, अब इसकी जांच परिवहन निगम का निरीक्षण दल करेगा। यही दल घटना में हुए नुकसान की भी रिपोर्ट तैयार करेगा। बहरहाल, अब परिवहन निगम प्रबंधन बस को हटाने की तैयारी कर रहा है। आए दिन जिस तरह से वाहनों में आग लगने की घटनाएं पेश आ रही हैं, उनसे लोगों में डर का माहौल बन रहा है।

आग लगने से रामपुर डिपो की बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं। आग किन कारणों से लगी है, निगम का निरीक्षण दल इसकी जांच करेगा। - -अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रामपुर

 

विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर रबौण में कार और बस की टक्कर
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर रबोन के समीप एक बस और कार की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कार सोलन की ओर आ रही थी कि अचानक बस तेजी से आई और कार के बीचोंबीच टक्कर हो गई। इस कारण कार, बस और डिवाइडर के बीच फस गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई की है।

छोगटाली में शॉर्ट सर्किट से पूर्व प्रधान की कार जलकर राख
वहीं राजगढ़ की ग्राम पंचायत छोगटाली के पूर्व प्रधान की सड़क पर खड़ी कार शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई। शमोगा निवासी पूर्व प्रधान आशा प्रकाश की कार नंबर एचपी16 8777 उनके बेटे ने मंगलवार रात करीब नौ बजे दीदग में सड़क के किनारे पार्क की और वह गांव में मेहमान चला गया। बुधवार सुबह करीब दो बजे कार में अचानक आग लग गई। सड़क के ऊपर रह रहे नेपाली परिवार ने सबसे पहले आग को देखा। उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी तो काफी लोग एकत्रित हुए और पानी डालकर आग को बुझाया, जिससे कार का पिछला हिस्सा व पैट्रोल की टंकी जलने से बच गई। आशा प्रकाश ने बताया कि कार के नुकसान के साथ उनके बेटे की सोने की एक चेन जोकि कार की डेशबोर्ड में रखी थी, वह भी जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब आग लगनी शुरू हुई तो कार का हार्न बज रहा था। इसलिए लगता है कि आग शाॅर्ट सर्किट से ही लगी है। डीएसपी वीसी नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed