फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire breaks out inelectricity board office at US club shimla himachal pradesh

Fire in Shimla: यूएस क्लब में विद्युत बोर्ड का कार्यालय जलकर राख, एक सरकारी आवास को भी पहुंचा नुकसान

Mon, 20 Jun 2022 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

11:15 बजे धमाके के साथ बिजली बोर्ड के सेक्शन कार्यालय के अंदर आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यालय के बाहर एचटी और एलटी लाइन पर बंदरों के आपस में भिड़ने से स्पार्किंग हुई जिसके बाद आग लगी गई। 

विज्ञापन
fire breaks out inelectricity board office at US club shimla himachal pradesh
सरकारी भवन में भड़की आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला के यूएस क्लब क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बिजली बोर्ड के सेक्शन कार्यालय में आग लग गई। इसमें कार्यालय पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में कार्यालय के अंदर लगे दो ट्रांसफार्मर सहित करीब 40 लाख रुपये का सामान जल गया। घटना के समय कार्यालय में तैनात दो कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर में गए थे। कार्यालय से सटे एक सरकारी आवास का सामान भी आग और इसे बुझाने में इस्तेमाल किए पानी से बरबाद हो गया। 

विज्ञापन


घटना के करीब एक घंटे बाद रामचंद्रा चौक से होकर अग्निशमन का छोटा वाटर टेंडर और नगर निगम का वाटर टैंकर मौके पर पहुंचे तथा 12:25 बजे आग बुझाने का कार्य शुरू किया। घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर टिटला होटल के पास हाइड्रेंट से पाइप जोड़कर आग की लपटों पर पानी की बौछार की गई। इसके अलावा एक फायर टेंडर से पानी के पाइप जोड़ गए। एक बजे तक आग की उठती लपटों को शांत कर दिया। आग की चपेट में साथ लगता एक सरकारी क्वार्टर भी आ गया था। यहां दमकल विभाग ने करीब सवा एक बजे आग को शांत कर दिया।
विज्ञापन


कब क्या हुआ  
11:15 बजे धमाके के साथ बिजली बोर्ड के सेक्शन कार्यालय के अंदर आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यालय के बाहर एचटी और एलटी लाइन पर बंदरों के आपस में भिड़ने से स्पार्किंग हुई जिसके बाद आग लगी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11:40 बजे अग्निशमन केंद्र के कंट्रोल रूम को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी गई। मालरोड से छोटी टाटा मोबाइल क्यूआरवी आग बुझाने के उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

12:17 बजे अग्निशमन विभाग के अधिकारी और जवानों ने मौके हाइड्रेंट प्वाइंट खोजना शुरू किए। लाइन बिछाने को हॉज पाइप कम पड़ गई। मालरोड की ओर से बड़े वाहन मार्ग तंग होने से मौके पर नहीं पहुंच पाए। इसी बीच हॉज पाइप लेकर आया अग्निशमन विभाग का वाहन बीच में फंस गया। जवानों ने वाहन से पाइप उठाकर हाइड्रेंट तक पहुंचाए।  

12:20 बजे नगर निगम का वॉटर टैंकर मौके पर पहुंचा। इससेे छोटे पाइप जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया लेकिन असहाय नजर आया। 

12:25 बजे अग्निशमन विभाग ने हाड्रेंट से पाइप जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। 1:00 बजे आग को शांत कर दिया।

क्वार्टर में रखा सामान भी जल गया
बिजली बोर्ड के कार्यालय से सटे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तेज प्रकाश का सरकारी क्वार्टर भी आग की चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने आग लगने पर ताला तोड़ कर कुछ सामान बाहर निकाला लेकिन बाकी जल गया। कुछ सामान आग बुझाने के लिए की गई पानी की बौछारों में बरबाद हो गया। तेज प्रकाश के भाई रमेश और उसकी पत्नी निर्मला ने बताया कि आग में सारा सामान जल गया।


यह दोनों भी तेज प्रकाश के क्वार्टर में ही रहते हैं। घटना के वक्त यह सब काम पर गए थे और बच्चे स्कूल में थे। क्वार्टर के अंदर रखा सामान पानी में तैर रहा था। इसके अलावा क्वार्टर में जेवर, बीस हजार की नकदी सहित टीवी, फ्रिज और डबल बेड था जो बरबाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed