{"_id":"617017122b799b60c3373946","slug":"fire-breaks-out-in-shop-store-in-lower-bazar-shimla-shoes-and-clothes-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: लोअर बाजार में दुकान के स्टोर में भड़की आग, जूते और कपड़े जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: लोअर बाजार में दुकान के स्टोर में भड़की आग, जूते और कपड़े जलकर राख
Wed, 20 Oct 2021 06:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:48 PM IST
सार
शेरे पंजाब के पास राजा ज्ञाननाथ भवन में इलेवन मार्केट में बने इस स्टोर रूम में सुबह 3.08 बजे आग लगने की सूचना अग्निशमन कं ट्रोल रूम को मिली। इस स्टेशन से बचाव दल वाहन और उपकरणों के साथ स्टेशन फायर ऑफिसर टेकचंद की अगुवाई में आग बुझाने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दुकान के स्टोर में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लोअर बाजार में रिहायशी क्षेत्र में रात करीब तीन बजे एक दुकान के स्टोर रूम में आग लगने से ढाई लाख रुपये के जूते और कपड़े जल गए। घटना की सूचना मिलने के चंद मिनटों बाद ही मालरोड फायर स्टेशन से आए बचाव दल ने आग बुझाने का काम शुरू किया। शेरे पंजाब के पास राजा ज्ञाननाथ भवन में इलेवन मार्केट में बने इस स्टोर रूम में सुबह 3.08 बजे आग लगने की सूचना अग्निशमन कं ट्रोल रूम को मिली। इस स्टेशन से बचाव दल वाहन और उपकरणों के साथ स्टेशन फायर ऑफिसर टेकचंद की अगुवाई में आग बुझाने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शहर के तीनों फायर स्टेशनों से मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तंग गली में बने इस स्टोर में आग से फैले धुएं के बीच बचाव कर्मियों को काफी परेशानी हुई। दमकल कर्र्मियों ने करीब दस करोड़ की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। यही आग अगर बेकाबू होती है तो क्षेत्र के कई पुराने लकड़ी से बने मकान और दुकानें आग की भेंट चढ़ जाती। उन्होंने बताया कि संकरी गली में स्टोर बनाया था। इसमें रैक बनाकर जूते और कपड़े रखे थे। काफी देर तक आग कहां भड़की है, यही जानने में समय निकल गया। पांच बजे तक आग को पूरी तरह से शांत कर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया था।
विज्ञापन