फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire Breaks Out In House Pangi Village at Kinnaur Himachal Pradesh

Kinnaur News: पांगी गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

Sun, 09 Jul 2023 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jul 2023 01:34 PM IST
सार

पांगी गांव में बस स्टैंड से समीप बुधवार सुबह सुशांत के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में 6 कमरों का लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire Breaks Out In House Pangi Village at Kinnaur Himachal Pradesh
मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला किन्नौर के पांगी गांव में शनिवार सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांगी गांव में बस स्टैंड से समीप बुधवार सुबह सुशांत के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में 6 कमरों का लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। वहीं आग के कारण 15 से 20 सेब के पौधे भी झुलस गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसकी सूचना करीब 10 बजे अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ से अग्निशमन अधिकारी मनसा राम की अगुवाई में दमकल की 12 सदस्यीय टीम तीन दमकल वाहनों के साथ पहुंचे और करीब पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दो कमरों के साथ ही घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार कल्पा कंचन देवी, क्यूआरटी की टीम और सीआईडी की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।


तहसीलदार कल्पा कंचन देवी ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नुकसान का आकलन करने के बाद राहत राशि प्रदान की जाएगी जबकि परिवार की ओर से अभी फौरी राहत लेने से मना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed