{"_id":"64158b49067613342201f783","slug":"fire-breaks-out-in-factory-in-haroli-una-himachal-pradesh-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Fire: शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में भड़की आग, 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Fire: शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में भड़की आग, 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
Sat, 18 Mar 2023 04:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल/दुलैहड़(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल/दुलैहड़(ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Mar 2023 04:58 PM IST
सार
आग से उद्योग में स्टील पॉलिश मैटीरियल, तैयार बर्तन और शेड जल गया। टना में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाथू बाथड़ी औद्योगिक स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात को आग भड़क गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 2 बजे स्टील के बर्तन बनाने वाले उद्योग में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। सूचना मिलने पर टाहलीवाल से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लीडिंग फायरमैन सुनील दत्त के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर कर्मियों ने भड़की आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति जलने से बच गई।
विज्ञापन
आग से उद्योग में स्टील पॉलिश मैटीरियल, तैयार बर्तन और शेड जल गया। उधर, टाहलीवाल फायर स्टेशन के इंचार्ज सुनीत दत्त ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और भड़की आग पर काबू पाया।