फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in an old wooden building near Machhi Wali Kothi in Jakhu Shimla

Shimla Fire: मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के समीप तीन मंजिला मकान राख, 10 लाख का नुकसान

Sun, 12 Feb 2023 10:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in an old wooden building near Machhi Wali Kothi in Jakhu Shimla
भवन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सरकारी आवास के समीप मच्छी वाली कोठी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब चार बजे लकड़ी के तीन मंजिला भवन में आग लग गई। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि अग्निशमन विभाग और छोटा शिमला से टीम के पहुंचने तक पूरा तीन मंजिला मकान आग की लपटों में पूरी तरह से घिर गया था। आग को बुझाने के लिए तीनों फायर स्टेशन से पहुंचे सात वाहनों और करीब 20 जवानों व अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश शर्मा और थाना छोटा शिमला प्रभारी ममता रघुवंशी, आईओ नरेंद्र ठाकुर तीनों फायर स्टेशन के अफसर मौके पर मौजूद रहे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फॉर्ग्रोव स्टेट में यह तीन मंजिला मकान संदीप साहनी पुत्र पीके साहनी का है, जो दिल्ली में रहते हैं। घटना के समय इसका केयरटेकर भी मकान में नहीं था। आग की सूचना मच्छी वाली कोठी क्षेत्र निवासी देवेंद्र सिंह कंवर ने सुबह करीब साढ़े चार बजे छोटा शिमला पुलिस को दी। इस पर अग्निशमन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सबसे पहले साथ लगते भवनों पर पानी की बौछारें डालकर उन्हें सुरक्षित करने का कार्य हुआ। उसके बाद तीन मंजिला भवन की आग को शांत करने का काम हुआ। इससे साथ लगते अन्य भवनों को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी ममता रघुवंशी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है।

आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम पता लगाएगी कि घटना के समय कोई अंदर तो नहीं था और आग किस कारण लगी। अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed