फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire Break Out in Kullu Village, Heavy Property Loss.

कुल्लू में भीषण अग्निकांड, कई परिवार हुए बेघर, मवेशी भी जले

Tue, 27 Dec 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, सैंज (कुल्लू) Updated Tue, 27 Dec 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
Fire Break Out in Kullu Village, Heavy Property Loss.

हिमाचल के कुल्‍लू में फिर आगजनी की घटना से लाखों रुपए की संपति खाक हो गए। यहां उपमंडल बंजार की कोटला पंचायत के मठेहण गांव में सोमवार को ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब एक दर्जन से अधिक मवेशी भी जिंदा जल गए।

विज्ञापन


आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सड़क और पानी के अभाव में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से तीन परिवारों के एक दर्जन लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कोटला के मठेहण गांव में गिरधारी लाल के मकान में सोमवार दोपहर आग लग गई। मकान में पीड़ित अपने दो बेटों के परिवार के साथ रहता था। देखते ही देखते फैल गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि परिवार वाले अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल पाए। घटना में 15 मवेशी भी जिंदा जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की भीषण लपटों के आगे ग्रामीणों के प्रयास असफल रहे और देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया।

तीन परिवारों के लोग बेघर, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Fire Break Out in Kullu Village, Heavy Property Loss.

सूचना मिलने ही प्रशासन की टीमें भी मौके पर रवाना हो गई। घटना में तीन परिवार के 12 लोग बेघर हो गए हैं। कोटला पंचायत के उपप्रधान गोकुल चंद ने बताया कि सड़क सुविधा के अभाव में अग्निशमन की गाड़ियों के मौके पर पहुंचना संभव नहीं था। ग्रामीणों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं रहे।

वहीं, जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्गा दास ठाकुर ने कहा कि लारजी केंद्र में आग से संबंधित कोई सूचना दर्ज नहीं हुई है। एसडीएम एमआर भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के बारे में सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। अग्निकांड से प्रभावित लोगों की प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed