{"_id":"2c0128534ef13c2529c03429c8c6acf5","slug":"fire-at-kala-amb-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में आग से धागा उद्योग राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में आग से धागा उद्योग राख
ब्यूरो/अमर उजाला, हन/कालाअंब (सिरमौर)
Updated Tue, 27 May 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के त्रिलोकपुर रोड टोका स्थित शिवम कॉट्सपिन लिमिटेड कंपनी के रूई गोदाम में सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भीषण आग लग गई। करीब एक करोड़ रुपये की रूई जलने का दावा कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
हरियाणा एवं सिरमौर की दमकल गाडि़यां शाम छह बजे तक भी आग नहीं बुझा पाई थीं। नाहन के दमकल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी प्रबंधक की ओर से साढे़ ग्यारह बजे आगजनी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
मौके के लिए एक दमकल वाहन को कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर भेजा गया। वह स्वयं भी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के साथ लगते बड़े गोदाम में रूई रखी हुई थी, जिसका केवल एक गेट है जिससे आग बुझाने में दिक्कत आई।
विज्ञापन
मौके पर दमकल के दो वाहन हरियाणा से मंगवाए गए। कंपनी का फायर हाइड्रेंट भी काम कर रहा था। शाम छह बजे तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। कंपनी प्रबंधन से क्षति का रिकार्ड मांगा जा रहा है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
उधर, शिवम कॉट्सपिन लिमिटेड कंपनी के निदेशक रमेश गोयल ने दावा किया कि गोदाम में 200 टन रूई रखी गई थी जिससे धागा बनाया जाना था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
गोदाम के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। कंपनी का अपना आकलन नब्बे लाख से लेकर एक करोड़ तक की क्षति का है।