फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire accident in Kullu Himachal Pradesh, fire broke out in shed in Sarwari, old man burnt alive

Himachal Pradesh Fire: कुल्लू में दर्दनाक हादसा, खोखे में सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Mon, 13 Feb 2023 05:42 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Feb 2023 05:42 PM IST
सार

आग ने पूरे खोखे को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे-तैसे सोमा देवी और उनका बेटा बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन नेपाली बुजुर्ग बाहर नहीं निकल पाया।

विज्ञापन
Fire accident in Kullu Himachal Pradesh, fire broke out in shed in Sarwari, old man burnt alive
आग से राख हुआ खोखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ब्यासा मोड़ में टीन की चादरों के एक खोखे में आग लगने से 80 साल के बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। बुजुर्ग नेपाली मूल का था। खोखे में आग लगने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। यहां रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला और युवक ने भागकर जान बचाई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


ब्यासा मोड़ में एलआईसी भवन के पास टीननुमा खोखे में नेपाली मूल का जीत राम, सोमा देवी और उनके बेटे देवराज के पास रहता था। तीनों खोखे में सो रहे थे। सुबह करीब 6:00 बजे अचानक खोखे से चिंगारी भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे खोखे को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे-तैसे सोमा देवी और उनका बेटा बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन नेपाली बुजुर्ग बाहर नहीं निकल पाया। आग में झुलसकर उसकी मौत हो गई। खोखे के साथ ही फर्नीचर की दुकान है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के कार्यालय से महज 50 मीटर दूर यह घटना हुई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बुजुर्ग झुलस चुका था। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाकर करीब एक करोड़ की संपत्ति को बचाया है। खोखे के साथ ही एलआईसी का भवन और फर्नीचर की दुकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर ठाकर दास ने कहा कि इस घटना में एक बुजुर्ग की जान गई है। लकड़ी, बिस्तर, टीवी और जेवरात मिलाकर करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed