फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir registered after 11 month in bike theft case at baddi

एसपी के निर्देश पर 11 माह बाद बाइक चोरी का केस दर्ज, पुलिस ने किया गलती में सुधार

Fri, 12 Jan 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 12 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
fir registered after 11 month in bike theft case at baddi

बाइक चोरी की वारदात को गुमशुदगी बता रिपोर्ट दर्ज करने वाली बद्दी पुलिस ने अपनी गलती सुधार ली। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी बद्दी ने रामशहर पुलिस को चोरी हुई बाइक की शिकायत उचित धाराओं में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी है। साथ ही जिले के सभी पुलिस थानों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वह हर शिकायत की उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करें। 
विज्ञापन


भविष्य में मामला दर्ज करने से इंकार करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बद्दी के धरमू गांव निवासी अनिल कुमार की मार्च 2017 में बाइक चोरी हो गई थी। उसने रामशहर पुलिस थाने में बाइक चोरी की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की

fir registered after 11 month in bike theft case at baddi

पुलिस कर्मियों ने पहले शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की, फिर शिकायत लिखवाने के बहाने चोरी की बजाय बाइक गुमशुदगी की तहरीर लिखवाकर ले ली। कई दिन तक जब बाइक नहीं मिली तो उसने थाने जाकर पूछताछ की।

इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे यह कहते हुए लौटा दिया कि उसकी बाइक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है। जब मिलेगी, बता देंगे।

अनिल ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत दर्ज नहीं हुई, इसलिए उसे इंश्योरेंस कंपनी से भी पैसा नहीं मिल रहा था। इसके चलते वह लगातार रामशहर थाने के चक्कर काट रहा था।

वीरवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अनिल की तहरीर पर अब बद्दी पुलिस ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed