{"_id":"624162c59c62446ae142f5ec","slug":"fir-lodged-against-cm-jairam-thakur-personal-security-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत कुमार पर मारपीट के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत कुमार पर मारपीट के आरोप में केस
Mon, 28 Mar 2022 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:57 PM IST
सार
कुशला देवी का आरोप है कि 25 मार्च को बलवंत कुमार ने उनकी जमीन पर जेसीबी, एलएनटी चलाई। रोकने की कोशिश की तो लड़ाई-झगड़ा किया। रास्ता रोका और मारपीट की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुल्लू में हुए थप्पड़ कांड के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पीएसओ बलवंत कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मामला मारपीट से जुड़ा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस थाना औट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बालीचौकी की कुशला देवी का आरोप है कि 25 मार्च को बलवंत कुमार ने उनकी जमीन पर जेसीबी, एलएनटी चलाई। रोकने की कोशिश की तो लड़ाई-झगड़ा किया। रास्ता रोका और मारपीट की। आरोप लगाया कि घटना के समय जब महिला का बेटा राजेंद्र कुमार बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी भी दी। कुशला देवी ने बलवंत कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की शिकायत पर बलवंत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन