{"_id":"66bf76dee0b140707d0d2830","slug":"finna-singh-irrigation-project-to-be-built-in-nurpur-will-be-completed-by-march-2026-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Finna Singh Irrigation Project: नूरपुर में बनने वाला फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Finna Singh Irrigation Project: नूरपुर में बनने वाला फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक होगा पूरा
Fri, 16 Aug 2024 09:29 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:29 PM IST
सार
फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं एआईबीपी के अंतर्गत शामिल कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट का काम मार्च 2026 तक पूरा होगा।
विज्ञापन
फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में बनने वाला फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरा होगा। केंद्र सरकार ने इसका लक्ष्य निर्धारित किया है। इस प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह प्रोजेक्ट 4.25 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए 282.47 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन
इस सिंचाई प्रोजेक्ट से नूरपुर के हजारों लोगों को फायदा होगा। अभी तक इस क्षेत्र के ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर हैं। सरकार की ओर से यहां बांध बनाया जा रहा है। इस बांध से 1.88 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। बांध में अतिरिक्त पानी डालने के लिए डायवर्सन वेयर, लिंक नहर, टनल और मुख्य नहर आदि के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार 300 से ज्यादा करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। अन्य राशि केंद्र सरकार वहन करेगी। इसका काम वर्ष 2011 में शुरू हो गया था। बजट की कमी के चलते यह परियोजना लटक गई थी।
विज्ञापन
अग्निहोत्री ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 600 करोड़ से ज्यादा है। फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजेक्ट के तहत चक्की खड्ड पर लाहडू के निकट एक बांध बन रहा है। यहां सुरंग से नूरपुर के डन्नी गांव तक पानी पहुंचाया जाना है। नूरपुर के विभिन्न गांवों के लोगों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जानी है। बांध से आगे करीब 4,317 मीटर लंबी टनल बन चुकी है। इसके बाद इस नहर से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन