फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Financial irregularities: 4.5 crore cooperative society in Una, only Rs 600 in account

Himachal: 4.5 करोड़ की सहकारी सभा, खाते में मात्र 600 रुपये, पदाधिकारियों ने डकार ली खाता धारकों की जमा पूंजी

Sat, 19 Nov 2022 02:52 PM IST
Krishan Singh सतीश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
सतीश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
सहकारी सभा के पदाधिकारियों ने 250 खाता धारकों की जमा पूंजी डकार ली है। हालात यह है कि 450 करोड़ की सहकारी सभा के खाते में महज 600 रुपये की राशि की शेष बची है। 
loader
Financial irregularities: 4.5 crore cooperative society in Una, only Rs 600 in account
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 द नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा में वित्तीय अनियमितताओं के गबन की राशि बढ़ सकती है। बीते वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 74 लाख का गबन पाया गया है। अक्तूबर की ऑडिट रिपोर्ट भी जल्द आएगी। इसमें गबन राशि और अधिक बढ़ने के आसार हैं। सहकारी सभा के पदाधिकारियों ने 250 खाता धारकों की जमा पूंजी डकार ली है। हालात यह है कि 450 करोड़ की सहकारी सभा के खाते में महज 600 रुपये की राशि की शेष बची है। 



उधर, गबन के मामले में विजिलेंस ने सभा के सचिव सहित प्रधान, उप प्रधान कोषाध्यक्ष आदि पांच पदाधिकारियों के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है, लेकिन खाताधारकों को जमा पूंजी की चिंता सता रही है। गबन मामले को लेकर बनाई गई संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष एवं खाता धारक श्याम चंदेल के खाते में सात लाख, अशोक कुमार के 18 लाख और रजनी के 10 लाख की बड़ी राशि सभा के पास जमा है।


अन्य खाता धारकों का पैसा भी जमा है। दो वर्ष पूर्व सुनियोजित ढंग से बेनामी ऋण दर्शाकर सभा के सचिव ने पदाधिकारियों की मिलीभगत से पैसा हड़प लिया। इनमें कुछ लोग दुनिया छोड़कर चले गए हैं, उनके नाम पर भी कर्ज दर्शाया गया है। दो हजार रुपये कर्ज वाले के सामने 2,00000 बनाकर ब्याज सहित दिखाया गया है। अक्तूबर 2022 में हुई जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह में आने वाली है। उसमें घोटाले की परतें खुलेंगी। संवाद

कोई हुआ बीमार तो कोई डिप्रेशन का शिकार
संघर्ष कमेटी के महासचिव मनीष कुमार ने बताया कि जिन लोगों के लाखों रुपये सोसायटी के पास जमा हैं, उनमें करीब छह लोग अवसाद का शिकार हो गए हैं। इनका इलाज चल रहा है। अक्तूबर 2022 में हुए ऑडिट की रिपोर्ट जल्दी आएगी। पीड़ितों को उनकी धनराशि ब्याज सहित लौटाई जाए।

जल्द हों गिरफ्तारियां
संघर्ष समिति के प्रधान श्याम चंदेल और महासचिव मनीष कुमार ने कहा कि केस दर्ज हुए दो दिन हो गए हैं, लेकिन विजिलेंस ने घोटाले बाजों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। लोगों का पैसा वापस किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed