फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Film director Vivek Agnihotri will be the brand ambassador of IMDRC, Governor congratulated

Shimla News: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री होंगे आईएमडीआरसी के ब्रांड एंबेसडर, राज्यपाल ने दी बधाई

Wed, 21 Feb 2024 04:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने फिल्म निर्देशक व निर्माता विवेक अग्निहोत्री को इंटेग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर का ब्रांड एंबेसडर बनने पर बधाई दी। 

विज्ञापन
Film director Vivek Agnihotri will be the brand ambassador of IMDRC, Governor congratulated
राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मौजूद रहे। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विख्यात फिल्म निर्देशक व निर्माता विवेक अग्निहोत्री को इंटेग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर(आईएमडीआरसी)-मानव मंदिर का ब्रांड एंबेसडर बनने पर बधाई दी। राज्यपाल ने औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा की। इस अवसर पर सेंटर के मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित रोगी भी राजभवन में उपस्थित थे। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह एक अनुवांशिक रोग है, जो समय के साथ शारीरिक शक्ति को कमजोर करता है और रोगी दूसरों पर निर्भर हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में फिजियोथेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, योग, प्राणायाम व उचित देखभाल से आधुनिक मशीनों के माध्यम उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इस केंद्र का विशेष तौर पर उल्लेख किया था और केंद्र के द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की थी। 

विज्ञापन


उन्होंने आशा व्यक्त की कि अग्निहोत्री के सहयोग से केंद्र का देश-दुनिया में व्यापक प्रचार सुनिश्चित होगा। जिन पीड़ित व्यक्तियों तक इस केंद्र की जानकारी नहीं है वे भी आ सकेंगे। वहीं, अधिक से अधिक लोग भी केंद्र से जुड़कर अपना योगदान देने में सहायक बनेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे भी केंद्र से जुड़कर अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर मानवता की सेवा में आगे आएं। इस अवसर पर अग्निहोत्री ने ऑनलाइन जुड़कर राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रचार-प्रसार में वह अहम भूमिका निभाएंगे।  इस अवसर परइंटेग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर में सेवाएं प्रदान कर रहीं उमा बाल्दी ने राज्यपाल का स्वागत किया। मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित विपुल गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला तथा राज्यपाल के सचिव  राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed