{"_id":"667eb680121763a1c80b0f3d","slug":"film-based-on-breena-pratha-shown-at-iit-mandi-himachal-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mandi International Film Festival: आईआईटी मंडी में दिखाई गई ब्रीणा प्रथा पर आधारित फिल्म, जानें इसके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi International Film Festival: आईआईटी मंडी में दिखाई गई ब्रीणा प्रथा पर आधारित फिल्म, जानें इसके बारे में
Fri, 28 Jun 2024 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:41 PM IST
सार
मंडी में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रीणा प्रथा पर बनाई गई फिल्म दिखाई गई। सरकाघाट के पिंगला गांव में सामाजिक कुरीति की यह प्रथा प्रचलित थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आईआईटी के स्टूडेंट्स ने फिल्म के माध्यम से जानी ब्रीणा प्रथा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छोटी काशी मंडी में जारी 4 दिवसीय हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन आईआईटी मंडी में ब्रीणा प्रथा पर बनाई गई फिल्म दिखाई गई। रियासत कालीन समय में मंडी जिला के सरकाघाट के पिंगला गांव में सामाजिक कुरीति की यह प्रथा प्रचलित थी। प्रथा के तहत उधार चुकता न होने पर साहुकार कर्जदार की बेटी की सौदेबाजी कर देते थे। लाहुला नाम की एक युवती ने अपने प्राणों की आहुति दे थी, जिसके बाद इस प्रथा पर समय के साथ विराम लग गया था। इस सत्य घटना पर ही यह फिल्म आधारित है।
विज्ञापन
फिल्म का निर्देशन मंडी जिला से संबंध रखने वाले पवन कुमार शर्मा ने किया है। ब्रीणा फिल्म में कई बॉलीवुड अभिनेताओं सहित स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में अभिनय कर चुके अभिनेता अभिनेता राजेश जैश ने बताया कि मनोरंजन व अन्य फिल्में लोग रोजाना देख ही रहें है। लेकिन सामाजिक प्रासंगिक मुद्दों पर भी लोगों का ध्यान होना चाहिए और इस तरह की फिल्में लोगों को दिखाई भी जानी चाहिए। एक कलाकार होने के नाते ऐसी फिल्में बनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी बनती है।
विज्ञापन
वहीं इस फिल्म फेस्ट का आयोजन करवा रहे कला इंटरटेनमेंट के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों को आम लोगों को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रीणा फिल्म भी इसी का ही एक अहम हिस्सा है। जिसे आज आईआईटी के स्टूडेंट्स और फैकल्टी का दिखाया गया। ऐसी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने का हमारा प्रयास है। इस फिल्म को देखने के उपरांत आईआईटी मंडी के स्टूडेंट्स ने कहा कि आज भी आधुनिक रूप में देश के कई राज्यों में इन प्रथाओं को महिलाओं पर आज भी थोपा जा रहा है। लेकिन इस प्रकार की फिल्में समाज में जागरूकता का संदेश देने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा, राजेश जैस, नीरज सूद, सपना संड, पीहू, निर्देशक एवं आयोजन पवन कुमार शर्मा, निर्देशक आदित्य होम, आयोजन राजा सिंह मल्होत्रा, आईआईटी की तरफ से फैकल्टी मेंबर अपर्णा मालवीया, सूर्य प्रकाश, डॉ. विवेक गुप्ता, श्यामा श्री दास गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. केएस पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।