कक्षा न लगाने पर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद एक की मौत पर खत्म हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा न लगाने को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद एक की मौत पर खत्म हुआ। मौत की ऐसी दास्तां जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप उठी। एक छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना खतरनाक मोड़ ले लेगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।
मंडी के सुंदरनगर में दो भाइयों के झगड़े में छोटे की जान चली गई। छोटा भाई निजी आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहा था। छोटे भाई के आईटीआई में क्लास न लगाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। बड़े भाई ने छोटे को थप्पड़ मारा।
जवाब में छोटे भाई ने हैंडी मल्टी टूल से बड़े भाई पर वार करना चाहा। इसी बीच अनियंत्रित होकर गिर गया और टूल से निकाला चाकू इसके सीने के पार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मल्टी टूल भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
ऐसे हुआ पूरा विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्योल निवासी रजत (17) निजी आईटीआई में इलेक्ट्रिकल ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहा था। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जब बड़ा भाई कर्ण नलवाड़ खड्ड की ओर से घर जा रहा था तो उसने छोटे भाई रजत को वहां घूमते देखा।
बड़े भाई ने रजत ने इस बारे में पूछा और दोनों में बहस शुरू हो गई। उसने छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया। इसी बीच रजत ने जेब में रखे हैंडी मल्टी टूल को बाहर निकाला और नुकीले हिस्से से बड़े भाई पर वार करने की कोशिश की।
इससे पहले वह वार करता उसके पांव लड़खड़ा गए और वह मुंह के बल जमीन पर जा गिरा। इसी दौरान हाथ में नुकीला टूल उसके सीने में जा घुसा। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया प्रत्यक्षदर्शी के बयान अनुसार युवक की मौत अपने ही गलती से हादसे का शिकार होने से हुई है। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी पर लिफ्ट लेकर पहुंचाया अस्पताल
बड़े भाई ने वहां से गुजर रहे एक स्कूटी सवार को रोक कर खून से लथपथ रजत को उसमें साथ बिठा कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।