{"_id":"6141f15c8ebc3e3ee81ca5b6","slug":"fifty-year-old-woman-arrested-in-kullu-two-kg-charas-seized-by-kullu-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: दो किलो चरस के साथ 50 साल की महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू: दो किलो चरस के साथ 50 साल की महिला गिरफ्तार
Wed, 15 Sep 2021 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:44 PM IST
सार
महिला के कब्जे से एक किलो 989 ग्राम चरस बरामद हुई है। 50 वर्षीय महिला मनाली की रहने वाली है।
विज्ञापन
चरस के साथ महिला गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने दो किलो चरस के साथ 50 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। एसआईयू की टीम ने पतलीकूहल क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान महिला से पौने दो किलो चरस की खेप बरामद की। इधर, बंजार में तीन युवकों से 446 ग्राम चरस भी पकड़ी गई है। पहले मामले में कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम को एक गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान महिला को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी करने पर उसके कब्जे से एक किलो 989 ग्राम चरस बरामद हुई। 50 वर्षीय महिला मनाली की रहने वाली है। इधर, बंजार पुलिस ने नेशनल हाईवे 305 पर छेत के पास लगाए नाके के दौरान गाड़ी में सवार तीन युवकों से 446 ग्राम चरस पकड़ी है।
विज्ञापन
तीनों सिरमौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बुधवार को सभी कोर्ट में पेश किए गए। जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन