फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fifth student died due to attack of hornet, villagers are serious

रंगड़ों के हमले से पांचवीं के छात्र की मौत, ग्रामीण गंभीर

Tue, 06 Oct 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Fifth student died due to attack of hornet, villagers are serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की भलवानी पंचायत के टिहरी गांव में लकड़ियां काटने गए पिता, पुत्र और एक ग्रामीण पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। 10 साल के बच्चे की इसमें मौत हो गई। दो लोगों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। शाम को ये तीनों खेतों में लकड़ियां काटने गए थे। इसी दौरान रंगड़ों ने इन पर हमला कर दिया। टिहरी गांव का पृथी चंद कालिया, उसका दस साल का बेटा मनीष कालिया और ग्रामीण जगदीश चौहान हमले में घायल हो गए। मनीष के सिर और मुंह पर रंगड़ों का झुंड बैठ गया। मनीष के पिता पृथी चंद कालिया ने उसके सिर से रंगड़ों को हाथों से हटाया।

विज्ञापन


तीनों की सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया। जहां से मनीष और जगदीश चौहान को गंभीर अवस्था में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात मनीष ने दम तोड़ दिया। जगदीश चौहान उपचाराधीन है। मनीष का अंतिम संस्कार सुनैहल खड्ड के किनारे बने शमशानघाट में किया गया। ग्रीन वैली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष की आकस्मिक मृत्यु पर दो दिन का अवकाश रखा गया। स्कूल की चेयरपर्सन सावित्री चौहान, प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, अनिल कुमार, भलवानी पंचायत प्रधान संजीव अंगारिया ने परिवार के प्रति शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed