{"_id":"657e67b81bd441f87b05d536","slug":"fierce-fire-in-slums-of-migrants-in-una-of-himachal-pradesh-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Fire: ऊना में झुग्गियों में आग से महिला, उसका बच्चा और बहन जिंदा जली, पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Fire: ऊना में झुग्गियों में आग से महिला, उसका बच्चा और बहन जिंदा जली, पति की हालत गंभीर
Sun, 17 Dec 2023 06:49 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:49 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में झुग्गी में आग लगने का कारण खाना बनाने के लिए झुग्गी के अंदर बनाए गए चूल्हे में बची चिंगारी का भड़कना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
fire in slums
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना टाहलीवाल के औद्योगिक क्षेत्र बाथू में करीब पांच झुग्गियों में शनिवार रात 10:30 बजे के बाद भड़की आग में मां सहित उसके नौ माह का बेटे और मां की पांच वर्षीय बहन की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से झुलसे महिला के पति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सुमित्रा देवी (25) पत्नी विजय शंकर, उसका बेटा अंकित निवासी गांव व डाकघर विसौली हारसा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और सुमित्रा की बहन पांच वर्षीय नैना पुत्री लक्ष्मन मातो गांव डाकघर मानोचक विटोली जिला लखीसराय बिहार के रूप में हुई है। सुमित्रा का पति विजय शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में झुग्गी में आग लगने का कारण खाना बनाने के लिए झुग्गी के अंदर बनाए गए चूल्हे में बची चिंगारी का भड़कना बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि उक्त परिवार किसकी जमीन पर गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन
डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि बाथू बाथड़ी में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले विजय का परिवार रोज की तरह रात्रि का खाना खाकर सो गया। इस बीच रात को झुग्गी को अचानक आग की लपटों ने घेर लिया। देखते ही देखते पांच झुग्गियों में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। परिवारों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
लोगों ने अग्निशमन केंद्र टाहलीवाल को भी सूचित कर दिया। आग पर काबू पाने तक झुग्गी के अंदर भीषण आग से घिरे सुमित्रा देवी उसका नौ माह का बेटा अंकित व सुमित्रा की बहन नैना जिंदा जल गई। आग की लपटों से झुलसे विजय को बाहर निकाल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। डीएसपी ने बताया कि विजय के बयान दर्ज किए जाएंगे।