{"_id":"654cd67adb0a46a46908c357","slug":"festive-allowance-of-rs-500-500-issued-to-children-of-care-institutions-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: देखभाल संस्थानों के बच्चों को 500-500 रुपये का उत्सव भत्ता जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: देखभाल संस्थानों के बच्चों को 500-500 रुपये का उत्सव भत्ता जारी
Thu, 09 Nov 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:25 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने राज्य के बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों (चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट) को दीपावली पर्व पर उत्सव भत्ते के रूप में 5,27,000 रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों (चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट) को दीपावली पर्व पर उत्सव भत्ते के रूप में 5,27,000 रुपये जारी कर दिए हैं। संस्थानों को भी दीपावली पर 3,27,500 रुपये जारी किए हैं ताकि संस्थानों में भी त्योहार से संबंधी सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जा सके। सरकार सभी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को त्योहारों पर उत्सव भत्ते के रूप में 500 रुपये प्रति बच्चा प्रदान करती है। वहीं, उन बाल देखभाल संस्थानों, जिनमें बच्चों के रहने की क्षमता 25 या इससे कम है, उन्हें 5,000 और 25 से अधिक की क्षमता वाले बाल देखभाल संस्थानों को 10,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व सरकार ने दशहरा उत्सव पर भी उत्सव भत्ते के रूप में बच्चों को 5,27,000 रुपये और बाल देखभाल संस्थानों को 3,27,500 रुपये जारी किए गए थे। त्योहारों पर सरकार ने कुल 17,09,000 रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के तुरंत बाद अपने पहले निर्णय में समाज के संवेदनशील आश्रित वर्ग का सहारा बनने का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत की थी। प्रदेश सरकार 27 वर्ष तक के अनाथ बच्चों को 4,000 रुपये मासिक जेब खर्च, कोचिंग के लिए एक लाख, तीन बिस्वा भूमि और मकान निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, विवाह के लिए दो लाख रुपये का अनुदान, सूक्ष्म व लघु उद्योग लगाने के लिए दो लाख रुपये का अनुदान प्रदान कर रही है।
विज्ञापन