{"_id":"60465c0b8ebc3ee63965df2f","slug":"festival-organise-in-ram-temple-in-shimla-shimla-news-sml363573630","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में होगा भव्य शिव विवाह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में होगा भव्य शिव विवाह का आयोजन
विज्ञापन
हल्दी और मेहंदी की कल होंगी रस्में, ग्यारह मार्च को ग्यारह बजे निकलेगी शिव बारात
शिमला। महाशिवरात्रि पर्व पर सूद सभा राम मंदिर में शिव विवाह का आयोजन करवाएगी। मंदिर में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब माता पार्वती की हल्दी, मेहंदी और घाड़ौली की रस्म शुरू होगी।
राजधानी शिमला के राम मंदिर में शिव विवाह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्यारह मार्च को राधा कृष्ण गंज मंदिर से राम मंदिर के लिए शिव बारात सुबह ग्यारह बजे निकलेगी। बारात के राम मंदिर में पहुंचने के बाद 16 सीढ़ियों की विशेष पूजा की जाएगी। इसके बाद विवाह समारोह शुरू होगा। मंदिर में इस दौरान पानी के तालाब की अलग से व्यवस्था होगी। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती के जल पर फेरे करवाए जाएंगे। बारह मार्च को सुबह दस बजे बारात की विदाई होगी। पंडित भरत महाराज ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर समन्वयक सुनंदा करोल, सूद सभा के प्रधान संजय सूद, उपप्रधान भारती सूद, सचिव संदीप सूद, सह सचिव पूजा डोगर, सदस्य अजय सूद, जनमंजय सूद, चेतना सूद, मंजू सूद, गोपाल सूद, संदीप सूद, शोभा सूद, अनीता सूद, आकांक्षा सूद, संगीता सूद और अनामिक सूद मौजूद रहेंगे।